Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 11, 2026

कांग्रेस महानगर सोसल मीडिया विभाग में पदाधिकारियों की नियुक्ति, मधुसूदन अध्यक्ष बने

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग उत्तराखण्ड ने नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जिसमें सोशल मीडिया की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद पर पुनित चैधरी, हर्षुल शर्मा एवं साहिल पठान नियुक्त हुए। इसके साथ सोशल मीडिया महानगर अध्यक्ष देहरादून पद पर मधुसूदन सुन्दरियाल एवं सचिव पद पर कार्तिक चांदना नियुक्त हुए। सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष धर्मपुर पद पर अर्पित गौतम ब्लाक अध्यक्ष सोशल मीडिया रायपुर में तरूण सोनी एवं वार्ड अध्यक्ष परवेज मिश्रा नियुक्त हुए।
इससे पहले महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने महानगर अध्यक्ष सोशल मीडिया देहरादून मधुसूदन सुन्दरियाल को नियुक्ति पत्र सौंपा एवं शुभकामनाएं दीं। महानगर अध्यक्ष ने सोशल मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में किस प्रकार से  सोशल मीडिया राजनीति में अपना रोल निभा रही है।
प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष अमरजीत सिंह जी ने सबको फूल माला पहनाकर स्वागत के साथ बधाई दीं। इस अवसर पर अमरजीत सिंह जी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एवं भाजपा सोशल मीडिया द्वारा जनता में फैलाई जा रही भ्रामकता का मंुहतोड जबाब देगी। साथ ही बूथ स्तर तक सोशल मीडिया के माध्यम कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को एवं भाजपा की नाकामियों से जनसाधारण को बतायेंगे।
सोशल मीडिया विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल मौर्य ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि बूथ, ब्लाक एवं जिलास्तरीय टीमों को आगामी लोकसभा चुनाव हेतु सजग एवं सक्रिय करेंगे एवं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में सोशल मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। इस अवसर पर शुभकामनाएं देने वालों में गोदावरी थापली, दीप बोहरा, जगदीश चैहान, अरूण शर्मा, संदीप चमोली, नासिर हुसैन, विकास नेगी, देवश्री आदि उपस्थित रहे।
Advertisement