Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

रनकुड़ी में शराब के झगड़े में आग ने लपेटे 11 लोग, अस्पताल भर्ती

बागेश्वर गरुड । जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया हैं कि DCR से दिनांक 29.10.2024 की रात्रि 11:32 बजे प्राप्त सूचना के अनुसार 112 द्वारा देवनाई थाना बैजनाथ में सिलेंडर फटने की सूचना दी गईl

जिसमें मौके पर फायर गरुड़ PS बैजनाथ व HP3 बैजनाथ पहुंची l फायर गरुड़ द्वारा आग बुझाई गयी l तथा सम्बंधित क्षेत्र के राजस्व से संबंधित है व HP3 BJN द्वारा राजस्व उपनिरीक्षक और तहसीलदार को सूचित किया गयाl FS गरुड़ द्वारा बताया गया कि कुछ लोग घायल हुए , जिन्हें 108 द्वारा CHC बैजनाथ लाया गया l

आखरीआंख डिजिटल मीडिया ने कल अपने एक सूत्र के अनुसार उपरोक्त सन्दर्भ में समाचार प्रकाशित किया था। जिसमे एक ग्रामवासी द्वारा बर्थडे पार्टी का जिक्र किया गया था । जो कि प्राप्त नवीनतम सूचना के अनुसार गलत था।

नवीनतम प्राप्त सूचना के अनुसार कुंदन नाथ पुत्र मदन नाथ निवासी ग्राम रनकुनी राजस्व क्षेत्र नौगांव तहसील गरुड़ जो गैस की गाड़ी चलाता है के द्वारा आज शराब पीकर हल्ला गुल्ला एवं गाली गलौज करते हुए जा रहा था जिसके द्वारा नारायण गिरी के पुत्र जीवन गिरी के साथ मारपीट की। इस बात पर नारायण गिरी एवं उसके परिवार द्वारा कुंदन नाथ को अपने घर के नीचे वाले कमरे में बंद कर दिया जिसने अंदर से कुंदा लगाकर खुद को बंद करदिया।

बंद कमरे के अंदर कुंदन नाथ द्वारा गैस का रेगुलेटर खोल दिया गया तथा थोड़ी देर बाद जब कुंदन नाथ एवं नारायण गिरी के परिजनों ने आकर दरवाजे को खोलने का प्रयास किया तो कमरे में आग लग गई जिसमें दोनों के परिजन झुलस कर जल एवं घायल हो गए जिन्हें 108 एम्बुलेंस एवं टैक्सी के माध्यम से सीएससी बैजनाथ लाया गया l घायलों का विवरण निम्नवत है
1 भगवती देवी पत्नी मदन नाथ उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम रनकुनी पटवारी क्षेत्र नौगांव तहसील गरुड़ जनपद बागेश्वर।
2 कुंदन नाथ पुत्र मदन नाथ उम्र 33 वर्ष निवासी उपरोक्त
3 मंगलगिरी पुत्र पुष्पा देवी उम्र 19 वर्ष निवासी उपरोक्त
4 बीना देवी पत्नी कुंदन नाथ उम्र 25 वर्ष निवासी उपरोक्त
5 जगदीश नाथ पुत्र शंकर नाथ उम्र 22 वर्ष निवासी उपरोक्त
6 कलावती देवी पत्नी शंकर नाथ उम्र 55 वर्ष निवासी उपरोक्त
7 जीवन गिरी पुत्र नारायण गिरी उम्र 22 वर्ष निवासी उपरोक्त
8 विनोद गिरी पुत्र नारायण गिरी उम्र 21 वर्ष निवासी उपरोक्त
9 चंपा देवी पुत्री नारायण गिरी उम्र 24 वर्ष निवासी उपरोक्त
10 मुन्नी देवी पत्नी नारायण गिरी उम्र 42 वर्ष निवासी उपरोक्त
11 मुकेश गिरी पुत्र हरीश गिरी उम्र 14 वर्ष निवासी उपरोक्त

अभी अस्पताल भर्ती लोगो की विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा हैं।

Advertisement