Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

आकाशिय विजली गिरने से झुलसे छात्र

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार )  सुंदर वर्मा जी दुवारा अवगत कराया गया है, कि आज दिनांक 23.01.2019 जनपद अंतर्गत हो रही बारिश के कारण अपराह्न 2:10 बजे राजकीय जूनियर हाईस्कूल जेठाई मैं आकाशीय बिजली गिरी ,उक्त अवधि मैं विद्यालय मैं 13 बच्चे व 03 शिक्षक विद्यालय परिसर कक्ष मैं मौजूद थे, बिजली गिरने से कतिपय बच्चे हल्के झुलसे है, इसके अतिरिक्त प्रधानाचार्य श्री धपोला जी दुवारा अवगत कराया गया है कि सभी बच्चे व शिक्षक अभी सुरक्षित है। बच्चे निकटवर्ती क्षेत्र जेठाई व कवैराली गॉव के है सभी परिजनों अपने बच्चों को घर ले गए है, बिजली गिरने से विद्यालय के निकट टॉवर की केबल क्षतिग्रस्त हो गयी है।उक्त स्थिति के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदया दुवारा सभी बच्चों के चेकअप हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को तत्काल चिकित्सक टीम भेजने के निर्देश दिए गए है।

Advertisement