Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

लोकपाल व लोकायुक्त से भाग रही भाजपा सरकारः हरीश रावत

चम्पावत ( आखरीआंख समाचार ) केंद्र की मोदी सरकार व उत्तराखंड की त्रिवेंद्र रावत सरकार झूठे आरोपों के गर्भ से पैदा हुई हैं। दोनों ही आज लोकपाल व लोकायुक्त से भाग रहे हैं। अन्ना हजारे जन लोकपाल के लिए लंबे समय से मांग कर रहे थे। हम भी उनसे सहमत हैं। मोदी ने जिस प्रकार नोटबंदी व रॉफेल फाइटर प्लेन की खरीद में घोटाला किया। अगर जन लोकपाल होता तो वह आज जेल के अंदर होते। यह कहना है कि कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का। म्यार मैत अभियान के तहत चम्पावत पहुंचे पूर्व सीएम का कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। इससे पूर्व उन्होंने अमाड़ी में माघ खिचड़ी का आनंद उठाया। चम्पावत पहुंचने पर रैली निकालकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार बुनियादी सरोकारों को भूल गई है। कांग्रेस सरकार में जो योजनाएं संचालित हुई प्रदेश सरकार ने या तो उसे बंद कर दिया या फिर उसे रोक दिया है। जिससे किसान व युवा परेशान हैं। गैरसैंण में बजट सत्र न रखकर संकल्प को भाजपा सरकार ने तोड़ दिया है। भाजपा कभी नहीं बनने देगी राम मंदिर राम मंदिर के लिए आध्यादेश लाने पर उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा बेईमान है। वह कभी राम मंदिर बनाना ही नहीं चाहती। भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे। मगर भाजपा के अंदर तो मर्यादा है ही नहीं। वह तो मर्यादा तोड़ने वाले हैं। अब तो वह सुप्रीम कोर्ट में भी अविश्वास का मत पैदा कर रहे हैं। जनपद हो या प्रदेश में जितनी सड़कें बनी या फिर जितना विकास हुआ वह सिर्फ कांग्रेस सरकार में हुआ। यह मेरा दावा है अगर कोई चैलेंज करे तो कर सकता है। जीएसटी नोटबंदी ने एक करोड़ लोगों का काम छीना भाजपा की केंद्र सरकार में तीन करोड़ पद मृत हो गए। 24 लाख पद रिक्त हैं। जीएसटी व नोटबंदी ने एक करोड़ लोगों से काम छीन लिया है। ऐसे में बेरोजगारी बढ़नी स्वभाविक है। मगर आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की मोदी सरकार को इसका जवाब जनता अवश्य देगी। इस दौरान पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, जिलाध्यक्ष उत्तम देव,
Advertisement