March 7, 2026

सड़क नहीं बनाई तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार


चम्पावत ।  पाटी ब्लॉक के एससी बस्ती खोला और तोली के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की है। ऐसा नहीं किए जाने पर ग्रामीणों ने आगामी चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। पाटी ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम पंचायत गागर के एसी बस्ती खोला और ग्राम पंचायत चौड़ागूठ के तोक तोली आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव में हुई बैठक में लोगों ने सड़क निर्माण को लेकर विचार विमर्श किया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए कई बार सीएस और डीएम को ज्ञापन दिया जा चुका है। लेकिन अब तक सड़क नहीं बन सकी है। कहा कि खोला तोक में 26 परिवारों की 250 और तोली में 25 परिवारों की 250 से अधिक आबादी रहती है। ग्रामीणों ने कहा कि शीघ्र सड़क निर्माण नहीं होने पर चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में तोली तोक के मदन बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, मोहन बिष्ट, कुंदन बिष्ट, बलवंत बिष्ट, राकेश बिष्ट, नवल बिष्ट, कमल बिष्ट, खोला तोक के नवीन राम, शंकर राम, रणजीत राम, महेश राम, पान राम, घनश्याम राम , सूरज राम, राजू राम, दिवान राम, मदन राम, बसंत राम आदि मौजूद रहे।