February 19, 2025

बालीवुड स्टार सैफ अली खान के घर घुसे अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से किया हमला


मुंबई । बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान के घर पर आधी रात को उनके बांद्रा स्थित घर में घुसकर अज्ञात हमलावर ने  उन पर हमला  कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए। मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी दो सर्जरी की गई हैं। अस्पताल के बयान के मुताबिक, फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। लेकिन सर्जरी के बाद उन्हें आईसीयू में अंडर आब्जरवेशन में रखा गया है।  पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।  सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक सैफ पर हमला करने वाला शख्स किसी स्टाफ मेंबर का जानकार था और उसकी मदद से ही घर में दाखिल हुआ था। पुलिस ने घर के सीसीटीवी भी खंगाले हैं, लेकिन कोई भी अंदर आते नहीं दिखाई दिया। ऐसे में पुलिस को शक है कि अगर बाहर से कोई नहीं घुसा तो हमलावर पहले से ही अंदर मौजूद हो सकता है। एक्टर के घर में फर्श पॉलिशिंग का काम चल रहा है। पॉलिशिंग के काम में लगे मजदूरों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान का बयान भी दर्ज किया है।
सैफ अली खान हमला मामले में चल रही पुलिस जांच की अगुवाई एंकाउंटर एक्सपर्ट दया नायक को सौंपी गई है। मुंबई पुलिस अधिकारी दया नायक मुंबई के बांद्रा में एक्टर सैफ अली खान के घर से बाहर निकलते हुए नजर दिखाई दिए थे। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
इसबीच, मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ एक संदिग्ध व्यक्ति लगा है। उस पर सैफ अली खान पर हमला करने का शक है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति सैफ अली खान की बगल वाली बिल्डिंग से घुसा और फिर दीवार फांदकर उनके घर में घुस गया।
मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर गुरुवार को करीब रात 2 बजे अज्ञात हमलावर उनके घर में लूट के इरादे से घुसा और उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद घायल हालत में उनको लीलावती अस्पताल ले जाया गया और उनकी सर्जरी की गई। बांद्रा पुलिस मामले की जांच कर रही है और उनकी बिल्डिंग का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पुलिस ने उनकी स्टेटमेंट भी दर्ज कर ली है। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि चोर सैफ पर हमला कर वहां से भाग गया और वह किसी के हाथ तक नहीं आया।
सुबह एक्स जोन के डीसीपी दीक्षित गेदम ने बताया था कि  सैफ के 11वें फ्लोर के फ्लैट में चोर घुसा।  बॉलिवुड स्टार की चोर के साथ हाथापाई हुई, जिसमें वह घायल हुए चोर ने चाकू से सैफ अली खान पर वार किए। उन्हें 6 जगह चोटें आई हैं। सैफ अली खान पर छह बार वार किये गए। जिनमें से दो ज्यादा बड़े थे। उनके घर में काम करने वाला एक स्टाफ भी जख्मी हुआ है। सैफ अली खान के 3 स्टाफ को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सैफ की गर्दन व पीठ में रीढ़ की हड्डी के पास भी जख्म हुआ था। जिनकी ढाई घंटे तक सर्जरी की गई। लीलावती अस्पताल के मुताबिक, सैफ की न्यूरो सर्जरी हो चुकी है। अस्पताल के मुताबिक, सैफ की गर्दन पर 10 सेंटीमीटर का घाव है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सैफ अली खान के घर सीसीटीवी फुटेज लेने पहुंची क्राइम ब्रांच ने जांच के लिए 15 टीमें बनाई हैं। उनमें से एक टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अस्पताल में पुलिस ने दर्ज की सैफ अली खान की स्टेटमेंट दर्ज की।
एक्टर सैफ अली खान को उनके बांद्रा स्थित घर में किसी अज्ञात ने चाकू मार दिया। उनको सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके शरीर पर चाकू के छह घाव मिले हैं, जिनमें से दो गहरे हैं। एक घाव रीढ़ के पास है। फिलहाल रीढ़ की हड्डी के नजदीक और गर्दन की सर्जरी के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें एक दिन अंडर आब्जर्वेशन में रखा जाएगा।