Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

अंधा प्यार: 10 लाख में पति की बेची किडनी, पैसे लेकर पत्नी बॉयफ्रेंड संग हुई फरार


नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के हावड़ा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति की किडऩी 10 लाख रुपये में बिका दी। फिर महिला रातोरात पैसे लेकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। जिसके बाद पति ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।
घटना हावड़ा जिले के संकरैल की है। यहां एक पेंटर की इनकम इतनी नहीं थी कि वो अपनी बेटी की पढ़ाई का खर्च निकाल सके। इसलिए पत्नी ने पति से कहा- तुम अपनी किडनी बेच दो। इससे हमारी आर्थिक परेशानी दूर हो जाएगी। पति ने कहा- अभी हमारी इतनी इनकम बेशक नहीं है, लेकिन बाद में सब कुछ सही हो जाएगा। लेकिन पत्नी उसपर लगातार दबाव डाल रही थी कि किडनी बेचो। कहने लगी- तुम्हारा काम को एक किडनी से भी चल जाएगा। लेकिन हमारी बेटी का भविष्य अगर पैसो के कारण नहीं बन पाया तो इसमें आपकी ही गलती होगी। आप ही बेटी का भविष्य बिगाडऩे के जिम्मेदार होंगे। पति नहीं जानता था कि इसके पीछे पत्नी की क्या मंशा है। बेटी के भविष्य को देखते हुए वो किडनी बेचने के लिए मान गया। उसने एक महीने तक किडनी खरीदने वाला ढूंढा। एक महीने बाद फिर 10 लाख रुपये में उसकी किडनी बिक गई। दोनों मिलकर किडनी खरीदने वाले के पास गए और रुपये ले आए। इसके बाद पत्नी ने कहा कि ये रुपये मुझे दे दो। मैं सुबह होते ही बैंक में यह रकम जमा करवा दूंगी। युवक ने बीवी के हाथ में रुपये सौंप दिए। लेकिन बीवी रातोरात घर से भाग गई। कुछ दिन बाद शुक्रवार को पति को जब पता चला कि उसकी बीवी बैरकपुर के सुभाष कॉलोनी में रविदास नामक शख्स के साथ रह रही है तो वह परिवार के साथ वहां पहुंचा। तब महिला ने दरवाजा नहीं खोला। बोली- जो करना है कर लो। मैं तलाक के पेपर भिजवा दूंगी। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है।

Advertisement