Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

डीएम ने दिए मलवा हटाने के निर्देश

बागेश्वर । मलबा आने की सूचना पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मंगलवार को पिटकुल 132 केवी सर्विस स्टेशन नारायण देव वार्ड बागेश्वर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने तथा मलबे को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं सुरक्षा कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विद्युत विभाग को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि परिसर में स्थित उच्च वोल्टेज विद्युत टावर, जो मलबे के कारण खतरे की स्थिति में आ गया है, उसको एक्सपर्ट की निगरानी में ध्वस्त किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।

उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र की लगातार निगरानी रखने, मलबा हटाने की गति तेज करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करेगा और समस्या के पूर्ण समाधान तक कार्य जारी रहेगा।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल, उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, पिटकुल के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

You may have missed

Advertisement