March 7, 2026

बैजनाथ पुलिस ने छात्र-छात्राओं को दी नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी


बागेश्वर ।  सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बैजनाथ के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी तोड़ देता है। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डा. शिवप्रकाश राय और संचालन एंटी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी शेर राम टम्टा तथा नशा मुक्त भारत अभियान की नोडल अधिकारी उर्वशी टम्टा ने किया। यहां वरिष्ठ प्राध्यापक डा. अवधेश तिवारी, डा.लता आर्या, डा. श्वेता पंत, डा.दिवाकर टम्टा आदि मौजूद रहे।