बागेश्वर सरयू नदी में महिला का शव मिला, सनसनी
बागेश्वर । कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत फटगली, हाल कठायतबाड़ा निवासी 60 वर्षीया बसंती देवी पत्नी राधेश्याम का सरयू नदी में शव मिला है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि महिला सुबह पांच बजे से घर से लापता थी। परिजन उन्हें ढूंढ रहे थे। विकास भवन के सामने नदी में उनका शव मिला है। उनके पुत्र संतोष ने महिला की शिनाख्त की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उनका इलाज भी चल रहा था।
