बैजनाथ पुलिस की सराहनीय पहल: बुजुर्गों से मुलाकात, साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
बागेश्वर गरुड । थाना बैजनाथ पुलिस ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए गरुड़ क्षेत्र में रहने वाले वृद्धजनों और एकल जीवन जी रहे वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस ने न केवल उनकी कुशलता पूछी, बल्कि उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान भी किया।
पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्ट, बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों के सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक किया। इसके साथ ही ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। नागरिकों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, आपातकालीन नंबर 112 और 1090 के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
यह पहल न केवल बुजुर्गों के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि समाज में सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। स्थानीय लोगों ने इस प्रयास की सराहना की हैं ।
