Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 26, 2026

घायलों की समय पर मदद करने पर दो व्यक्ति हुए सम्मानित


बागेश्वर ।   सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की समय पर मदद करने वाले दो व्यक्ति सम्मानित हुए। उन्हें सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक ने प्रमाणपत्र प्रदान किया। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने कहा कि गोल्डन आवर में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को नेक व्यक्ति बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। रेडक्रॉस सोयायटी के पूर्व चेयरमैन संजय साह जगाती तथा अशोक लोहुमी को नेक व्यक्ति का प्रमाण पत्र दिया गया है। उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायलों को समय से अस्पताल पहुंचाने में मदद की थी। पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटना बचाव के लिए लोगों को जागरूक, प्रेरित करने के लिए गुड सेमेरिटन पुरस्कार से मददगारों को आगे भी सम्मानित किया जाता है।

You may have missed

Advertisement