Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

ग्राम सभा भतड़िया में कौसानी पुलिस की साइबर क्राइम से बचाव पर जन-जागरूकता बैठक आयोजित

गरुड , (बागेश्वर)
ग्राम सभा भतड़िया में आज एक आम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस जन-जागरूकता कार्यक्रम में एस.आई. कौसानी श्री मेहरा जी ने विस्तारपूर्वक बताया कि आधुनिक डिजिटल युग में साइबर ठगी और ऑनलाइन फ्रॉड किस प्रकार आम जनता को निशाना बना रहे हैं तथा इनसे बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

श्री मेहरा ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, किसी को भी बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड पुलिस द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930 और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) के माध्यम से तुरंत शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

बैठक में ग्राम प्रधान भतड़िया श्री रमेश बरोलिया, पूर्व ग्राम प्रधान हरीश जीना, प्रकाश जीना, भुवन जीना, आनंद जीना, खड़क सिंह समेत ग्रामवासियों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान श्री रमेश बरौलिया ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियान ग्रामीण क्षेत्रों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।

Advertisement