Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 28, 2026

ब्रेकिंग न्यूज : सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए पाँच व्यक्तियो को किया गिरफ्तार

बागेश्वर ( आखरीआंख ) पुलिस अधीक्षक  लोकेश्वर सिंह के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक श्री महेश चन्द्र जोशी के पर्यवेक्षण में जा रहे विभिन्न अभियानों* के अंतर्गत दिनाँक 19.02.2019 को कोतवाली पुलिस /एस०ओ०जी० द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर अभ्युक्तगण चंद्रशेखर कांडपाल,नीरज पिलख़्वाल, मनोज आर्या, गणेश राम, सुनील कुमार को सार्वजनिक स्थान पर पिडारी रोड बागेश्वर ग्रिल की दुकान के काउंटर पर जुआ खेलते हुए पकड़ा गया जिस पर अभ्युक्तगणो को तत्काल गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस द्वारा थाना हाजा में FIR NO. 27/19 धारा 13(G) जुआ अधिनियम पंजीकृत कर, उपरोक्त अभ्युक्तगड़ो को आज माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

पुलिस ने उनके पास से .नगद रुपये-68200 पत्ते ताश-52   बरामद किये है।  अभ्युक्तगणो में. चंद्रशेखर काण्डपाल पुत्र जगदीश चन्द्र काण्डपाल निवासी ठाकुरद्वारा बागेश्वर नीरज पिलख्वाल पुत्र भूपाल सिंह निवासी नुमाइश्खेत बागेश्वर .मनोजआर्या पुत्र बची राम निवासी दुग बाजार बागेश्वर .गणेश राम पुत्र मदन राम निवासी चौरासी बागेश्वर. सुनील कुमार पुत्र केशर राम निवासी कठायतवाडा बागेश्वरहैं।
पुलिस टीम  में ०नि०-श्री महेन्द्र प्रसाद (कोतवाली बागेश्वर) उ०नि०-लता जोशी(कोतवाली बागेश्वर) कानि०.-विजय मेहरा(कोतवाली बागेश्वर).कानि०.-बसंत पंत (SOG बागेश्वर).कानि०.-इमदाद हुसैन (SOG बागेश्वर) शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार उक्क्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ।

 

You may have missed

Advertisement