Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 28, 2026

बैजनाथ पुलिस ने किया नाबालिक लड़की के अपहरण में एक अभियुक्त को मुरादाबाद से गिरफ्तार

 

बागेश्वर गरुड़  ( आखरीआंख ) दिनाँक 14-01-19 को राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलो में पीड़िता के पिता श्री गोपाल सिंह द्वारा अपनी पुत्री उम्र 17 वर्ष जो घर से बिना बताए कही चले जाने सम्बन्धी प्रार्थना पत्र राजस्व पुलिस क्षेत्र पिगलो को दिया गया ।राजस्व पुलिस पिंगलो द्वारा FIR NO.-1/19 धारा 365 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
जिसे दिनांक 19.01.2019 को जिलाधिकारी महोदय बागेश्वर के आदेश पर विवेचना रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित की गई, *पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशानुसार* टेक्निकल टीम द्वारा दी गई लीड के आधार पर दिनांक 19.02.2019 को पुलिस टीम द्वारा मुरादाबाद में अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाबालिक को सकुशल बरामद किया, दौराने विवेचना धारा 376आईपीसी व 5(ठ)/6 पोस्को अधिनियम की बढ़ोतरी की गई, टीम द्वारा भारी मशक्कत के बाद अभियुक्त अमित कुमार पुत्र अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया व नाबालिक को सकुशल बरामद किया गया।अभियुक्त को दिनांक 20.02.2019 को मा० न्यायालय बागेश्वर के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार पुत्र अनिल कुमार ग्राम भदगवां थाना भरतपुर ज़िला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश केेआ निवासी है।

पुलिस टीम में .उ०नि०-निधि शर्मा (थाना बैजनाथ) कानि- लक्ष्मण सिंह (थाना बैजनाथ) कानि०- जीवन चंद्र पाण्डेय (थाना बैजनाथ) कानि०- हेमचन्द्र मठपाल (SOG बागेश्वर).कानि०- चंदन कोहली ( SOG बागेश्वर).मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement