March 17, 2026

गरुड में सरकार जनता द्वार

गरुड़, बागेश्वर। प्रदेश सरकार के “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान का शुभारंभ बुधवार को न्याय पंचायत गढ़सेर अंतर्गत ब्लॉक सभागार गरूड़ में हुआ। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में आयोजित पहले कैम्प में आमजन को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों के आवेदन मौके पर ही लिए गए, शिकायतों का निस्तारण किया गया और कई मामलों में लाभ स्वीकृति भी प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

यह अभियान 17 दिसंबर 2025 से 45 दिनों तक प्रदेशभर में न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसका उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना है। इसी क्रम में 18 दिसंबर को कपकोट ब्लॉक के राजकीय हाईस्कूल उत्तरोड़ा और बागेश्वर ब्लॉक के इंटर कॉलेज सैंज में विशेष कैम्प आयोजित होंगे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, एसडीएम वैभव कांडपाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।