Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

गरुड उपजिलाधिकारी का अधिवक्ता संघ ने किया स्वागत

गरुड, बागेश्वर । आज गरुड़ के नवागंतुक उपजिलाधिकारी श्री वैभव काण्डपाल का अधिवक्ता संघ गरुड़ द्वारा शिष्टाचार भेंट व स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह के दौरान अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि श्री काण्डपाल के कार्यकाल में क्षेत्र में व्याप्त छोटी-बड़ी जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान होगा, जिससे आमजन को प्रशासनिक दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्होंने कानून-व्यवस्था, राजस्व मामलों एवं जनहित से जुड़े विषयों में सकारात्मक और संवेदनशील प्रशासन की अपेक्षा जताई।

उपजिलाधिकारी श्री वैभव काण्डपाल ने अधिवक्ताओं के स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा उनकी प्राथमिकता रहेगी तथा शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने अधिवक्ताओं से प्रशासन को सहयोग देने की अपील भी की।

अधिवक्ताओं ने आशा जताई कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में व्याप्त हर छोटी बड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान होगा व लोगो को ठोकरे नही खाने पड़ेगी।
उन्होंने उन्हें शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।


स्वागत समारोह में भरत फर्स्वाण पूर्व प्रमुख , ग्रीश कोरंगा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, हरीश जोशी, पवन लोहुमी, उमेश पाण्डेय, कैलाश जोशी, दिग्विजय फर्स्वाण, हरीश रावत, चंद्रशेखर काण्डपाल, जगदीश आर्या, हरीश भट्ट, हेम राणा, दीपक लोहुमी, योगेश जोशी आदि शामिल रहे।

Advertisement