Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

बागेश्वर पुलिस की मानवीय पहल: कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हाल-चाल, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

गरुड़, बागेश्वर।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चंद्रशेखर घोडके (IPS) के निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में निवासरत वरिष्ठ एवं एकल नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता सुनिश्चित करने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में कोतवाली बैजनाथ पुलिस द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन यापन कर रहे वृद्धजनों एवं अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बुजुर्गों की कुशलक्षेम पूछी तथा उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।

कांस्टेबल मनोज राम द्वारा बुजुर्गों से उनकी स्वास्थ्य संबंधी स्थिति एवं सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायतों की जानकारी ली गई। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय प्रतिबद्ध है और किसी भी आपात स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस एक कॉल पर उनकी सहायता के लिए तत्पर रहेगी।

ग्रामीणों को आपातकालीन नंबर 112, साइबर ठगी से बचाव हेतु हेल्पलाइन 1930 तथा कोतवाली के मोबाइल नंबरों की जानकारी भी दी गई। साथ ही लोगों से अपील की गई कि अपने घरों में किसी भी बाहरी व्यक्ति या किरायेदार को रखने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं।

वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस की इस संवेदनशील एवं सराहनीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा घर-घर जाकर हाल-चाल जानने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Advertisement