March 18, 2026

गरुड बन्तोली के जगदीश जोशी उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा के अध्यक्ष बने


गरुड/ बागेश्वर/ अल्मोड़ा। उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा की कार्यकारिणी के शुक्रवार को हुए आम चुनाव में जगदीश चंद्र जोशी अध्यक्ष चुने गए।

जगदीश जोशी मूल रूप से बन्तोली गरुड़ बागेश्वर के निवासी हैं और वर्तमान में अल्मोड़ा तल्ला गल्ली मोहल्ले में रह रहे हैं। जोशी पिछले तीन दशक से अधिक से पत्रकारिता कर रहे हैं। प्रेस क्लब को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

क्लब के अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों में महासचिव पद पर अशोक पांडे ने जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कनवाल ने शानदार जीत हासिल की जबकि कोषाध्यक्ष पद पर संतोष बिष्ट ने बाजी मारी। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार संपादक प्रकाश पंत की देखरेख में हुई। जबकि अल्मोड़ा बार के पूर्व अध्यक्ष महेश चंद्र सिंह परिहार ने आबजरवर की भूमिका निभाई।

सूचना विभाग के सहायक लेखाकार प्रवीण गौड़ व कनिष्ठ सहायक मोहित रावत ने सहयोग किया। क्लब के अन्य पदों में एकल नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। इनमें संप्रेक्षक हरीश चंद्र भंडारी कार्यालय सचिव कपिल मल्होत्रा उप सचिव संस्थागत मोहित अधिकारी के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य किशन जोशी हिमांशु लटवाल चुने गए। क्लब के कुल 62 सदस्यों ने 56 ने मतदान में भाग लिया। इधर चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए निर्वतमान अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश पंत ने सभी का आभार जताया। निर्वतमान कार्यकारिणी के सचिव रहे रमेश जोशी कोषाध्यक्ष शिवेंद्र गोस्वामी आदि ने चुनाव संपन्न कराने में विशेष सहयोग दिया। इधर नव निर्वाचित अध्यक्ष जगदीश जोशी सहित सभी पदाधिकारियों ने मतदाताओं का आभार जताया है। कहा है कि क्लब को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक तौर पर प्रयास किए जाएंगे।

श्री जोशी के प्रेस क्लब अध्यक्ष निर्वाचित होने पर गरुड मीडिया जगत में हर्ष की लहर फैल गई। उन्हें बधाई देते हुए आखरीआंख के सम्पादक अर्जुन राणा ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी देखरेख में अल्मोड़ा की पत्रकारिता को एक नया आयाम मिलेगा।

श्री जोशी को गरुड के समस्त पत्रकारों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेक्षित की हैं। जिनमे रमेश पांडे, चंद्रशेखर बड़सीला, अखिल जोशी, विपिन जोशी, दिनेश नेगी , भगवत नेगी, अनिल जोशी व कृष्णा गढ़िया प्रमुख है।