Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

राम रहीम के बाद अब अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम ने मांगी पैरोल, बताई ये वजह


नई दिल्ली । 1993 मुंबई सीरियल बम धमाकों के मामले में दोषी और नासिक सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम ने इमरजेंसी पैरोल की मांग की है। सलेम ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित अपने पैतृक गांव जाने की अनुमति मांगी है।
भाई की मौत का दिया हवाला
याचिका में सलेम ने बताया कि उनके बड़े भाई अबू हाकिम अंसारी का 14 नवंबर 2025 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। सलेम के अनुसार, वह अपने भाई को पिता समान मानते थे और अब 40वें दिन की धार्मिक रस्में निभाने, कुरान ख्वानी कराने, कब्रिस्तान में दुआ पढ़ने और शोकाकुल परिवार से मिलने के लिए पैरोल चाहते हैं।
पहले भी की थी अपील
याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि भाई की तबीयत गंभीर होने पर सलेम ने जेल प्रशासन से नियमित पैरोल की प्रक्रिया तेज करने का अनुरोध किया था, ताकि वह उनके जीवित रहते मुलाकात कर सकें, लेकिन तब अनुमति नहीं मिल सकी।
पैरोल को लेकर बढ़ी बहस
गौरतलब है कि हाल ही में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम भी पैरोल पर जेल से बाहर आया है। वह रेप और हत्या के मामलों में सजा काट रहा है। इन मामलों के सामने आने के बाद एक बार फिर गंभीर अपराधों में दोषियों को दी जा रही पैरोल व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

You may have missed

Advertisement