Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

नशे के खिलाफ बागेश्वर पुलिस की सख्ती रंग लाई, वांछित सह-अभियुक्त गिरफ्तार


बागेश्वर। जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना काण्डा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित सह-अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, थाना काण्डा में पूर्व में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 09/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट की विवेचना के दौरान एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आई थी। साक्ष्यों के आधार पर उक्त व्यक्ति को धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत सह-अभियुक्त नामजद किया गया था। लगातार की जा रही तलाश और अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 16 फरवरी 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। बागेश्वर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement