Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का प्रदर्शन


बागेश्वर।   पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ाने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल के दाम बढ़ने से महंगाई भी बढ़ने लगी है। आम जनता महंगाई की मार से जूझ रही है। नगर अध्यक्ष मनोज साह के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार ने खाद्य तथा पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ाकर आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है।
अराजक पार्टियों की नीतियों से गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। लोगों में भय का वातावरण बनने लगा है। बंगाल चुनाव के समय सरकारों ने रैलियां कर पेट्रो पदार्थों की जमकर बर्बादी की। चुनाव संपन्न होते ही लोगों को तेल कम होने का डर दिखाया गया और तेल के दामों में बढ़ोतरी कर दी। दाम बढ़ते ही महंगाई भी बढ़ने लगी है। सरकारों को आम लोगों से कोई सरोकार नहीं रह गया है। इस मौके पर सुनील भंडारी, कुंदन गोस्वामी, प्रकश चंद्र, रमेश सिंह, हरीश त्रिकोटी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, गोकुल परिहार, विनोद पाठक आदि मौजूद रहे।

Advertisement