Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026

आयुष्मान कार्ड बनाने में पैसा लगने का विरोध किया

बागेश्वर,  (  आखरीआंख )   गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन की बैठक में आयुष्मान कार्ड बनाने में पैसा लगने का विरोध किया गया। पेंशनरों ने कहा कि पेन कार्ड बनाने में भी गलतियां हो रही हैं। पेन कार्ड और आधार कार्ड सही बनवाने के लिए डीएम से अनुरोध किया गया। स्थानीय होटल में पेंनशरों की बैठक आयोजित की गई।  अध्यक्ष डा. प्रताप सिंह गढिया ने बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि आयुष्मान स्वास्थ कार्ड बनाने में पैसा लिया जा रहा है। जिसका पेंशनर विरोध करते हैं और आधार कार्ड, राशनकार्ड देकर आयुष्मान कार्ड बन सकता है। बंशीधर जोशी ने बताया कि पेन कार्ड बनाने में अनियमितता और गलतियां हो रही हैं। पेन कार्ड और आधार कार्ड सही बनवाने के लिए डीएम से आग्रह किया गया। प्रांतीय शाखा के लिए सदस्यों की ओर से एक सदस्य मनोनीत करने की मांग की गई। स्मारिका पत्रिका का वितरण किया गया और बताया गया कि पत्रिका का मूल्य प्रांतीय कार्यकारिणी ने सौ रुपये निर्धारित किया है। बैठक में गिरीश चंद्र पाठक ने बताया कि लोनिवि द्वारा ट्रेजरी को पेंशन पुर्ननिर्धारण को आनलाइन एवं पेंशन वृद्धि प्रपत्र का विवरण अभी नहीं भेजा गया है। अन्य विभागों को भी इसके लिए पत्र लिखा जाना चाहिए। पेंशनर नरेंद्र सिंह मेहता को सर्व सम्मति से कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि अर्जुन सिंह बनकोटी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक के अंत में त्रिलोक सिंह ने रामधुन गागकर सभी पेंशनरों का मन मोह लिया। इस मौके पर शेर सिंह धपोला, नरेंद्र सिंह मेहता, मोहन चंद्र जोशी, नयन सिंह, त्रिलोक सिंह, थान सिंह कनवाल, रमेश चंद्र चैधरी, सीएल भारती, गणेश दत्त जोशी, हयात सिंह मेहता, महेश चंद्र, भूपाल सिंह, जोगा लाल साह, गणेश राम आर्य, तेज सिंह रावत, जसवंत राम आदि मौजूद थे।
Advertisement