Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

24 घंटे के भीतर पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, बागेश्वर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बागेश्वर। महिलाओं एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (आईपीएस) के निर्देशन में थाना झिरौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अल्मोड़ा जिले के पपरसेली क्षेत्र से दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को थाना झिरौली में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की सूचना दी थी। इस पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 140(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी निगरानी (सर्विलांस) और लगातार तलाश के बाद 9 जुलाई को बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान बालिका ने बताया कि 5 जुलाई को गैस ट्रक में लिफ्ट लेने के दौरान ग्राम बघर, थाना कपकोट निवासी 34 वर्षीय गोविंद सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 65(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(जे)/6 जोड़ दी।

इसके बाद थाना झिरौली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 10 जुलाई को आरोपी को पपरसेली (जनपद अल्मोड़ा) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल नन्दन भाकुनी और हेड कांस्टेबल प्रकाश जोशी शामिल रहे।

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का प्रभावी उदाहरण मानी जा रही है।

Advertisement