Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

बैजनाथ पुलिस ने किये तीन गुमशुदा मोबाइल बरामद


बागेश्वर , गरुड ।  कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से करीब एक लाख रुपये मूल्य के तीन गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार मेहरा के निर्देश पर बैजनाथ पुलिस गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसके तहत मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलते ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कर सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से फोन की ट्रेसिंग शुरू कर दी जाती है। शनिवार को कोतवाली बैजनाथ की पुलिस टीम ने अलग-अलग कंपनियों के तीन मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किए।अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने बैजनाथ पुलिस का आभार जताया।

Advertisement