Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

युवा कांग्रेस ने चंदा चोरी मामले में किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ


हरिद्वार ।  युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जहां पर भी भाजपा सरकार है वहां मंदिरों में चोरियां हो रही हैं। इनके शासन में चोरियां, डकैती बढ़ रही है। प्रेमनगर घाट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि पूरे मामले में भाजपा सरकार और आरएसएस शामिल है। करोड़ों रुपए का चंदा चोरी कर लिया गया लेकिन प्रधानमंत्री ने एक शब्द नहीं बोला। जब किसी कार्य का श्रेय प्रधानमंत्री ले सकते हैं तो फिर चंदा चोरी का श्रेय भी लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन का ढोंग करने वाली भाजपा मंदिरों में चंदा चोरी के साथ साथ बच्चों के भविष्य की भी चोरी कर रही है। पेपर लीक मामले बढ़ते जा रहे हैं। छात्र और युवा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं। पार्षद विवेक भूषण विक्की ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में फर्क है। भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है। इनकी बुद्धि ठीक नहीं है सभी कार्य जनविरोधी हो रहे हैं। जनता महंगाई की मार झेल रही है। चंदा चोरी कर बड़े बड़े कार्यालय बनाए जा रहे हैं और चुनाव जीते जा रहे हैं। सरकार हर क्षेत्र में नाकाम साबित हो रही है। देश प्रदेश तो तरक्की और भाजपा नेताओं की बुद्धि ठीक हो इसके लिए यज्ञ किया गया है। देश का माहौल खराब करने में भाजपा सबसे आगे है। चंदा चोरी की घटना ने देश का नाम पूरे विश्व में खराब किया है। आगामी चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। कांग्रेस की सरकार बनेगी। जनता सरकार से त्रस्त है। इस अवसर पर पार्षद सोहित सेठी, रामबाबू बंसल, आशु श्रीवास्तव, निखिल सौदाई, दीपक पांडे आदि उपस्थित रहे।

Advertisement