राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
बागेश्वर । नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे। उनके कई ऐतिहासिक फैसलों का लाभ आज भी देश को मिल रहा है। उन्होंने मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष करने, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, दूरसंचार और कंप्यूटर क्रांति को बढ़ावा देने तथा सूचना तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मनोज साह ने की। इस दौरान राजेंद्र टंगड़िया, भगवत डसीला, महेश पंत, किशन गिरी गोस्वामी, बहादुर सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह परिहार, ललित सिंह और कुदन गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
