Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

 

बागेश्वर ( आखरीआंख )  जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने समस्त जनपद वासियों को रंगों का त्यौहार होली की ढेर सारी शुभकानाऐं दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्यौहार सच्चार्इ की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी से प्रेम का त्यौहार होली को शान्तिपूर्वक एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में आपसी भार्इ-चारे के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि होली के इस पर्व को मा0 उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देशानुसार मनाया जाय जिसके अनुसार प्रतिबंधित स्थानों यथा अस्पतलों, सेना क्षेत्र, धार्मिक स्थलों में रंगबाजी न की जाय और न ही ऐसा कोर्इ कार्य किया जाय जिससे किसी की भावनायें आहत हो। उन्होंने रंगों के इस पर्व पर प्राकृतिक रंगों के प्रयोग करने की भी अपील की ताकि किसी के स्वास्थ पर कोर्इ दुष्प्रभाव न पड़े। उन्होंने र्इश्वर से प्रार्थना की है कि सभी के जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशियों का रंग आये।

Advertisement