Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

बागेश्वर के ऊँचाई वाले इलाकों में 2 फिट तक बर्फबारी

बागेश्वर । जनपद अन्तर्गत तहसीलों से प्राप्त सूचना के अनुसार कपकोट अन्तर्गत बदियाकोट क्षेत्र में वाछम, तीख,खाती, सोराग, कालू,किलपारा, कुँवारी, डौला,बोरबलड़ा में लगभग 2 फ़ीट बर्फबारी हो चुकी है। साथ ही शामा, गोगिना आदि क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो रही है।
कंट्रोल रूम आपदा केेके अनुसार बर्फबारी के कारण    रिखाड़ी वाछम मोटर मार्ग. शामा नाकुरी मोटर  मार्ग  लीती गोगिना मोटर मार्ग अवरुद्ध है। उक्त मार्ग को को सुचारू करने का प्रयास जारी है।
वही  दूसरी ओर विद्युुु त  विभाग द्वारा अवगत कराया गया है कि बर्फबारी के कारण विद्युत लाइन में पेड़ गिरने से लीती, गोगिना, किमु , गोगिना, लीती, रातिरकेती, हम्टीकापरी,आदि क्षेत्रों में विद्युत बाधित है। विभाग द्वारा बताया गया है कि बर्फबारी रुकने पर विद्युत सुचारू करने का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति सामान्य है। अन्य तहसीलों में स्थिति सामान्य है।

वर्षा के आंकड़ो की बात करे तो बागेश्वर 7.50m गरुड़ 7.50mm व कपकोट 5.00mm बरसात हुई हैं।

Advertisement