Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 28, 2026

मौसम का मिजाज बदलने पर डीएम ने दिए अलर्ट के निर्देश

बागेश्वर । मौसम विभाग केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के क्रम में जनपद अंतर्गत हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की गई है।
वर्तमान में जनपद के ऊँचाई वाले क्षेत्रो में हो रही बर्फवारी/वर्षा व शीत लहर को देखते हुए जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने सडक़ निर्माण से सम्बंधित विभागों को मार्ग में/बर्फवारी वाले स्थानों पर चूना/मानव संसाधन आदि की व्यवस्था के साथ भूस्खलन से संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मशीनरी रखने व मार्ग बाधित होने पर तत्काल सुचारू करने के निर्देश दिए हैं। समस्त नगरपालिका/नगर पंचायत/सम्बन्धित तहसील/जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी अपने क्षेत्र से सम्बन्धित सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाना सुनिश्चित करेंगे व पुलिस विभाग बारिश/बर्फवारी होने पर यातायात को सुरक्षित स्थान पर रुकवाने तथा मौसम सामान्य होने की स्थिति पर ही वाहन को अपने गंतव्य के लिए रवाना करेंगे।
क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक , कर्मचारी तथा अधिकारी क्षेत्र के संबंध में ग्रामीण मोटर मार्ग, वर्षा आदि की सूचना अपडेट करते रहेंगे तथा तेज वर्षा और बर्फवारी होने पर तत्काल आपदा कंट्रोल रूम को सूचना से अवगत कराते रहेंगे। इसके अतिरिक्त समस्त आईआरएस अधिकारी, एस. डी.आर.एफ. फायर सर्विस, समस्त विभागों को उक्त मौसम के दृष्टिगत अलर्ट में रहने के निर्देश दिए गए है।
तथा किसी भी प्रकार की आपदा सम्बन्धित सूचना आपातकालीन परिचालन केन्द्र बागेश्वर के दूरभाष नम्बर 05963-220197, 220196, मोबाइल नो0 7536827373,
9634912152,8859223535 में उपलब्ध कराई जा सकती है।

Advertisement