January 30, 2026

उल्लवला लाभार्थियों ने किया गैस सिलेंडर के लिए प्रदर्शन

पिथौरागढ़। चामी में उल्लवला लाभार्थियों ने गैस सिलेंडर के लिए प्रदर्शन किया। कहा कि उन्हें दो माह से सिलेंडर नहीं मिल रहा है। जिससे खाना बनाने में दिक्कत आ रही है। बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य मेतली रीता देवी के नेतृत्व में लाभार्थियों ने सड़क में एकत्र होकर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के उजवला लाभार्थियों को दो माह से सिलेंडर नहीं मिला है। लॉकडाउन अवधि में भी यही हाल है। हर माह के पहले और तीसरे हते में गैस सिलेंडर का वाहन यहां आता है। लेकिन क्षेत्र में नहीं रूकता है। जिससे कालिका, सड़वागैर, पत्याड़, लौल, मेतली, चामी, लुमती, बगीचाबगड़, मोरी, छोरीबगड़ की आबादी को दिक्कत का सामना कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कुमार ने कहा कि उजवला लाभार्थी होने के कारण गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। जो लोगों को निशुल्क मिलता है। लोग 4 से 9किमी का पैदल सफर कर यहां पहुंचते हैं। लेकिन वाहन नहीं रूकता है। लोगों की समस्याओं को दरकिनार किया जा रहा है। समाधान नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान सुरेश कुमार, मनोज कुमार, ईश्वरी प्रसाद, तारा देवी, मानमती देवी, रमा देवी, शांति देवी, अनीता देवी, मनोज कुमार समेत कई शामिल रहे।

You may have missed