May 4, 2026

विदेश से लौटे 77 लोगों ने पूरा किया होम क्वारंटाइन

बागेश्वर। कोरोना संकट के बीच विदेश से घर लौटे जिले के विभिन्न क्षेत्रों के सभी 77 लोगों ने होम क्वारंटाइन की अवधि पूरी कर ली है। रोजगार की तलाश में विदेश गए यादातर लोग कोरोना संक्रमण फैलने के बाद घर लौट आए थे। मेडिकल जांच के बाद सभी को होम क्वारंटाइन किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार इन पर नजर बनाए हुए थी। डिप्टी सीएमओ वीके सक्सेना ने बताया कि संक्रमण के बाद 77 लोग विदेश से जिले में लौटे थे। इनमें जिले के तीनों ब्लॉकों में बागेश्वर, कपकोट, गरुड़ के लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि पहले दिन से इनकी हर दिन की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय में प्रेषित की जा रही थी। उन्होंने बताया कि यह लोग 28 दिन तक होम क्वारंटाइन में रहे।