केआरसी रानीखेत में सेना ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान
अल्मोड़ा। कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर में सेना की ओर से कोरोना वॉरियर्स का अभिनंदन कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। मिलट्री हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में केआरसी के कमाडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौड़ ने प्रथम पंक्ति में खड़े होकर कोरोना के खिलाफ जंग में डटे एमएच के डॉक्टरों, चिकित्सा स्टॉफ के अलावा छावनी परिषद के पर्यावरण मित्रों व पुलिस कर्मियों सहित कुल 250 कोरोना योद्धाओं को समानित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने में जुटे वॉरियर्स का योगदान महत्वपूर्ण है। केआरसी के बैंड ने भी कोरोना वॉरियर्स के समान में शानदार प्रस्तुति दी। भारतीय सेना की ओर से रविवार को देश भर में कोरोना के खिलाफ जंग में अग्रिम मोर्चों पर डटे योद्धाओं का समान किया गया। इसी क्रम में सुबह केआरसी मुयालय स्थित मिलट्री हॉस्पिटल में भी सेना ने कोरोना वॉरियर्स को समानित किया। केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने मिलट्री हॉस्पिटल के चिकित्सकों, चिकित्सा स्टाफ सहित छावनी परिषद के पर्यावरण मित्रों और पुलिस के जवानों को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका समान किया। समान प्रदान करते हुए उन्होंने कुल 250 कोरोना वॉरियर्स की हौसलाअफजाई भी की। उन्होंने कहा कि महामारी के इस दौर में अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना से जंग लड़ रहे वीरों का योगदान देश हमेशा याद रखेगा। इस मौके पर मौजूद सेना के अधिकारियों और जवानों सहित मौजूद लोगों ने भी तालियों की गडग़ड़ाहट से कोरोना वीरों के प्रति समान प्रकट करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। केआरसी की बैंड टीम ने भी दिलकश प्रस्तुति के माध्यम से कोरोना वॉरियर्स के लिए समान प्रकट किया। इस मौके एमएच के कमान अधिकारी कर्नल पीवी माथुर, एडम कमांडेंट कर्नल एसएस करहाडे, मेजर राकेश दलाल सहित सैन्य तमाम सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।
