Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 27, 2026

अध्यक्ष पद हेतु बागेश्वर में 6 औऱ कपकोटमें एक ने लिया नाम वापस

बागेश्वर। ( आखरीआंख समाचार ) उपजिलाधिकारी/रिटनिर्ंग आफिसर बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद बागेश्वर के अध्यक्ष पद हेतु आज 06 उम्मीदवारो ने अपना नाम वापस लिया है जो नगर पालिका परिषद बागेश्वर के अध्यक्ष पद हेतु मंजू विष्ट पत्नी बालम सिंह निर्दलीय, नन्दाबल्लभ पुत्र हरिकृष्ण निर्दलीय, हीराबल्लभ पुत्र तारा दत्त निर्दलीय, हरीश सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निर्दलीय, कुन्दन ंिसह पुत्र शेर सिंह निर्दलीय, सुल्तान खान पुत्र नजीर खान निर्दलीय ने अपना नाम वापस लिये है। सदस्य पद हेतु 04 लोगो ने अपना नाम वापस लिया है जो ज्वालादेवी वार्ड से रेखा पाठक निर्दलीय व नारायणदेव वार्ड से कमला देवी, उमा पंत एवं सरस्वती देवी निर्दलीय ने अपना नाम वापस लिया है। उन्होने बताया कि बागेश्वर नगर पालिका के अध्यक्ष पद हेतु कुन्दन ंसिंह परिहार भाजपा, महेश चन्द्र काण्डपाल कांग्रेस, दीप चन्द्र बसपा, गोविन्द सिंह भण्डारी निर्दलीय, सुरेश खेतवाल निर्दलीय, प्रमोद मेहता निर्दलीय, गंगा देवी निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
वही दूसरी तरफ उपजिलाधिकारी/रिटनिर्ंग आफिसर कपकोट नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने बताया कि नगर पंचायत कपकोट के नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 01 तथा सदस्य पद हेतु 02 लोग कुल 03 लोगो ने अपना नाम वापस लिया है। नगर पंचायत कपकोट के अध्यक्ष पद हेतु चन्दन सिंह पुत्र नन्दन सिंह निर्दलीय ने अपना नाम वापस लिया है व सदस्य पद हेतु वार्ड संख्या 01 मंडलखेत से मुन्नी देवी निर्दलीय एवं वार्ड संख्या 05 ऐठाण से कुमारी मुन्नी लौहार निर्दलीय ने अपना नाम वापस लिया है। उन्होने बताया कि अब नगर पंचायत कपकोट के अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन लडने वालो में गोविन्द सिंह पुत्र प्रताप सिंह कांग्रेस व गिरीश चन्द्र जोशी पुत्र लक्ष्मीदत्त भाजपा प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

 

Advertisement