Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

आज से शुरू होगा 18 साल से ऊपर वालों का पंजीकरण एक मई से लगेगा कोराना टीका

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोना के इस कहर पर नियंत्रण करने की दिशा में एक मई से 18 साल के ऊपर के सभी लोगों को कोविड वैक्सीन लगाए जाने का एलान किया, जिसके लिए कल यानी 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस अभियान को शुरू करने के लिए कांग्रेस शासित राज्यों ने वैक्सीन की कमी बताकर हाथ खड़े करते हुए केंद्र को पत्र लिखे हैं।
देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार इजाफा को देखते हुए केंद्र सरकार ने 18 साल के ऊपर के सभी लोगों को कोविड वैक्सीन लगाए जाने का एलान किया, जिसके लिए कल यानी 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एक मई से 18 से ऊपर वाले सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्य सरकारों ने फ्री वैक्सीन लगाने की घोषणा की है। ऐसे में सवाल यह है कि वैक्सीन का स्टॉक कितना है जबकि कई राज्य इसको लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
कांग्रेस शासित राज्यों ने खड़े किए हाथ
देश में एक मई से कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने वाला है। इससे पहले ही कांग्रेस शासित राज्यों पंजाब, छत्तीसगढ़, राजस्थान और झारखंड ने  कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर हाथ खड़े कर दिए है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बद्येल ने कहा है कि एक मई से वैक्सीनेशन शुरू नहीं किया जा सकता क्योंकि हमारे पास वैक्सीन मौजूद ही नहीं है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 18 से 45 साल के बीच 2.90 करोड़ लोगों को फ्री में टीका दिया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से 3 हजार करोड़ रुपये इसके लिए खर्च किए जाने की बात है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हमारे पास चार लाख वैक्सीन ही बची है। केंद्र की ओर से वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई गई, तो एक मई से कैसे सबको टीका लगा सकते हैं। केंद्र सरकार ने कह दिया कि एक मई से वैक्सीन दी जाए, लेकिन हमारे पास वैक्सीन ही नहीं है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि एक मई से राज्य में 18 साल से ऊपर वालों को फ्री में कोरोना वैक्सीन दी जाएगी, लेकिन इस घोषणा के महज दो दिनों बाद ही सरकार ने हाथ खड़े कर लिए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री का बयान आया कि केंद्र सरकार ने वैक्सीन प्रोडक्शन को हाईजैक कर लिया गया है। हम लोग उनसे वैक्सीन नहीं खरीद सकते।
दिल्ली में सबको लगेगी मुफ्त वैक्सीन
दिल्ली केमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार शहर में 18 साल से ऊपर के सभी व्यक्तियों को कोरोना का टीका मुफ्त लगवाएगी। इसके लिए 1.34 करोड़ डोज की खरीद को मंजूरी दे दी गई है। सरकार टीकों की खरीद और लोगों को टीका लगाने की गति तेज करने के लिए प्रयास करेगी। केजरीवाल ने कहा कि कोविड-19 टीकों की कीमत एक ही होनी चाहिए और उन्होंने केंद्र से कीमतें कम करने की अपील की। उन्होंने टीका उत्पादकों से कीमतें कम करने की अपील करते हुए कहा कि यह मानवता की मदद करने का समय है लाभ कमाने का नहीं।
मृतकों की संख्या पर बहस करने का कोई फायदा नहीं: खट्टर
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इस संकट में हमे डाटा के साथ नहीं खेलना है। हमें देखना चाहिए कि लोग कोरोना वायरस से कैसे रिकवर कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिसकी मृत्यु हो गई है, तो उसके लिए शोर मचाने से वो वापस नहीं आएगा। मृतकों की संख्या पर बहस करने से कोई फायदा नहीं होगा।

You may have missed

Advertisement