द्वाराहाट पुलिस ने किया 21 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, वाहन सीज
अल्मोडा ( आखरीआंख समाचार ) १सुश्री पी0 रेणुका देवी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 24.11.2018 को थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री अशोक कुमार सिंह, उ0नि0 गिरीश चन्द्र पन्त, कानि0 लोकेश जोशी, कानि0 दीपक जोशी, कानि0 कविन्द्र सिंह, कानि0 जीवन सिंह द्वारा मल्ली मिरई बग्वालीपोखर मोड़ पर वाहन चैकिग के दौरान रानीखेत की ओर से आ रही एक सफेद रंग की अल्टो कार संख्या डीएल 02 सीएएफ-6085 को चैक किया गया तो विकास कुमार राठी पुत्र जगबीर सिंह राठी निवासी मकान नम्बर-1085 टी0सी0एम0 स्कूल नागल खेडी़ सेक्टर-29 जिला पानीपत हरियाणा के कब्जे से 05 कट्टों में 162 बोतल रोमियों व्हिस्की, 90 बोतल प्रीमियर अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 21 पेटी) पंजाब मार्का फोर सैल अरूणाचल प्रदेश (कीमत-1,20000 रूपये) बरामद कर अभियुक्त के विरूद्व आबकारी अधिनियम की धारा-60/72 का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। थानाध्यक्ष द्वाराहाट ने बताया कि विकास कुमार अपने किसी रिश्तेदार की गाडी़ किराये पर लेकर पानीपत से अवैध शराब गैरसैंण ले जा रहा था, हमारे द्वारा अचानक की जा रही चैकिंग के दौरान पकडा गया शराब परिवहन कर रही अल्टो कार को सीज किया गया।
