रोहित शर्मा ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ, बोले- उन्होंने फ्रंट से टीम को लीड किया
रोहित शर्मा ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ, बोले- उन्होंने फ्रंट से टीम को लीड किया
नई दिल्ली ,। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज के बाद नए कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में वनडे और टी-20 सीरीज खेलने उतरेगी। रोहित को लिमिटेड ओवर क्रिकेट की कप्तानी मिलने के बाद भारतीय क्रिकेट में नया युग शुरू हो गया है। विराट कोहली ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वह टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ देंगे। इसके बाद इस फॉर्मेट में रोहित को नया कप्तान बनाया गया और बाद में बीसीसीआई ने उन्हें वनडे टीम की कमान भी सौंप दी। फुल टाइम कप्तान बनने के बाद रोहित ने विराट की जमकर तारीफ की है। रोहित ने बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कहा, विराट ने पांच साल तक आगे बढक़र टीम को लीड किया है और हर मैच में अपना बेस्ट देना चाहा है। उनकी कप्तानी में टीम ने कभी पीछे मुडक़र नहीं देखा। हमारे लिए विराट की कप्तानी में खेलने का अनुभव अच्छा रहा। हमने काफी क्रिकेट साथ में खेली है और हर मौके और मूमेंट का आनंद लिया है। अब हम आगे भी वैसा ही करेंगे। हमें एक टीम के तौर पर और बेहतर होना है और हमारा फोकस उसी पर है। रोहित ने कहा, हम ड्रेसिंग रूम में अच्छा माहौल बनाए रखने की कोशिश करेंगे। हमारे पास जो कुछ है उस पर ध्यान फोकस करना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमें गेम जीतना है और जिस तरह से आप जाने जाते हैं, ठीक वैसे ही खेलना है। जो बाहर की बातें हैं, वह महत्वहीन हैं। हम एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं, यह ज्यादा महत्वपूर्ण है। आप खिलाडिय़ों के बीच एक मजबूत रिश्ता बनाना चाहते हैं और यही हमें उस लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा।
00
ी)बर्थडे विश करते समय सानिया मिर्जा ने जमकर की युवराज सिंह की टांग खिंचाई, बोलीं- मोटू
नई दिल्ली ,। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बड़े मैच विनर में से एक युवराज सिंह आज अपना 40वां बर्थडे मना रहे हैं। अपने समय में दुनिया के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर रहे युवराज का जन्म 12 दिसंबर 1981 को हुआ था और आज वह 40 साल के हो चुके हैं। युवराज के जन्मदिन पर दुनियाभर से उन्हें बर्थडे की बधाई मिल रही है। वहीं, भारतीय टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी युवराज को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। सानिया ने हालांकि इस दौरान जमकर टांग खिंचाई की।
सानिया ने अपने इंस्टास्टोरी पर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर और सिक्सर किंग युवराज के साथ एक अपनी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में सानिया की गोद में उनका बेटा इजहान भी है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में मजेदार बातें भी लिखी है। पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक की पत्नी सानिया ने युवी को बर्थडे विश करते हुए कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे मोटू, 18 सालों की दोस्ती और अभी भी मेरे चेहरे पर वही कन्फ्यूज्ड एक्सप्रेशन है जब आप बात करते हैं। आप का यह दिन शानदार हो। इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके युवराज के नाम आज भी कई वर्ल्ड रिकार्ड मौजूद है। चाहे वो इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के लगाने का हो या फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में 12 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक ठोकने का वर्ल्ड रिकार्ड। युवराज 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। युवराज ने साल 2000 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 2017 तक 304 वनडे इंटरनेशनल मैचों की 278 पारियों में 14 शतक और 52 अर्धशतकों की मदद से 8701 रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट उनके नाम 161 पारियों में 111 विकेट दर्ज हैं।
युवराज ने 2007 से 2017 तक 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 8 अर्धशतकों के दम पर 1177 रन बनाए हैं और 31 पारियों में 28 विकेट भी चटकाए हैं। उनक नाम टेस्ट क्रिकेट में 2003 से 2012 तक 40 मैचों में तीन शतक और 11 अर्धशतकों के सहारे 1900 रन हैं और साथ ही 9 विकेट भी शामिल है।
00
ी)कंगारुओं के खिलाफ क्यों जो रूट से बेहतर कप्तान हैं विराट कोहली, सलमान बट ने गिनाए 3 कारण
नई दिल्ली ,। पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सलमान बट ने भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली और इंग्लिश कैप्टन जो रूट की कप्तानी पर कुछ दिलचस्प विश्लेषण किया है और बताया है कि कौन कंगारुओं के खिलाफ बेहतर कप्तान है। उन्होंने यह टिप्प्णी अपने यूट्यूब चैनल पर इंग्लैंड की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में 9 विकेट से हार के बाद की है। दोनों की तुलना करते हुए बट ने पिच पर कोहली की बॉडी लैंग्वेज की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह एक खासियत है, जिसकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने में जरूरत पड़ती है। उन्होंने कहा, विराट में कंगारू टीम को चुनौती देने के लिए पॉजिटिव एटिट्यूड है और ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में प्रदर्शन करने के लिए एक खिलाड़ी के लिए उसकी बल्लेबाजी में आक्रामक इरादे बहुत कारगर होते हैं। जब विपक्षी टीम के खिलाफ आक्रामक रवैया और दृष्टिकोण की बात आती है तो कोहली रूट से मीलों आगे नजर आते हैं। रूट जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे तो तनाव उनके चेहरे पर साफ देखा जा सकता था, लेकिन हम विराट के चेहरे पर इसे कभी नहीं देख सकते। विराट की बॉडी लैंग्वेज और इंटेंसिटी लेवल रूट से काफी बेहतर है, खासकर जब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रहे हों।
एशेज सीरीज का पहला मैच एकतरफा अंदाज में हारी इंग्लैंड
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतने के बाद भी इंग्लैंड की टीम ब्रिसबेन टेस्ट की पहली पारी में कंगारू गेंदबाजों के आगे बिखर गई। रूट का फैसला गलत साबित हुआ और पूरी टीम मात्र 147 रनों पर सिमट गई। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 425 रन बनाकर 278 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। हालांकि इंग्लैंड ने दूसरी पारी में संघर्ष दिखाया और रूट और डेविड मलान के बल्ले से अच्छी पारियां निकलीं। टीम ने यहां 297 रन बनाए, जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया को मात्र 20 रन का टारगेट मिला। टीम ने यह लक्ष्य मात्र एक विकेट खोकर हासिल कर लिया और एशेज सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।
00
)हेजलवुड के मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे एशेज टेस्ट से हुए बाहर
एडिलेड ,। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इंग्लैंड के खिलाफ ऐडिलेड में होने वाले दूसरे एशेज टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर को पहले टेस्ट के दौरान चोट लगने के बावजूद दूसरे टेस्ट के लिए टीम में रखा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, हेजलवुड चोट की आगे की जांच और पुनर्वास के लिए कल दोपहर सिडनी लौट गए हैं। उन्होंने बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए अपनी फिटनेस को लेकर सही समय पर फैसला लिया। समझा जाता है कि हेजलवुड को गाबा में खेले गए पहले टेस्ट के चौथे दिन मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हुआ था। इसके चलते उन्होंने दूसरी पारी में सिर्फ 14 ओवर गेंदबाजी की थी। स्कैन से पता चला है कि यह एक मामूली खिंचाव है, लेकिन लंबी एशेज सीरीज के मद्देनजर ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता है, इसलिए उन्हें सिडनी भेज दिया गया है, जहां वह मेलबोर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट की तैयारी करेंगे।
फिलहाल उनकी जगह पर टीम में दो तेज गेंदबाजी विकल्प के तौर पर क्वींसलैंड के माइकल नेसर और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के झाई रिचर्डसन मौजूद हैं। रिचर्डसन को हालांकि मौका मिलने की उम्मीद ज्यादा है। उनका यह साल शानदार रहा है। उन्होंने इस वर्ष शेफील्ड शील्ड प्रतियोगिता में 13.43 की बेहतरीन औसत के साथ 23 विकेट लिए हैं। इससे पहले उन्होंने 2019 में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेले थे और अपने पदार्पण मैच में उन्होंने 45 रन पर पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था। माइकल नेसर की बात करें तो उन्होंने इसी हफ्ते इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली पारी में 5/29 के शानदार आंकड़े दर्ज करते हुए मैच में कुल सात विकेट लिए थे।
उल्लेखनीय है कि एडिलेड में डे नाइट एशेज टेस्ट 16 दिसंबर से शुरू होगा। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया गाबा में नौ विकेट से बड़ी जीत के बाद पांच मैचों की इस सीरीज में 1-0 से आगे है।
)कोहली की कप्तानी में हर मैच जीतने का दृढ़ संकल्प था : रोहित शर्मा
मुंबई ,। भारतीय सीमित ओवर क्रिकेट टीम के नवनियुक्त कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि उन्होंने सफेद गेंद टीम के कप्तान पद से हटे विराट कोहली के अधीन खेले गए हर पल का आनंद लिया है और वह आगे भी ऐया करना जारी रखेंगे। विराट ने पांच वर्षों तक टीम की कप्तानी की। उन्होंने हमेशा आगे आकर टीम का नेतृत्व किया। हम मैदान पर उतरते थे और हर मैच जीतने के दृढ़ संकल्प के साथ मैच खेलते थे।
यही संदेश पूरी टीम के लिए होता था। हमने उनकी कप्तानी में काफी अच्छा समय बिताया है। मैंने व्यक्तिगत रूप से उनकी कप्तानी में काफी क्रिकेट खेला है और हर पल का आनंंद लिया है और यह आगे भी जारी रहेगा। नव नियुक्त कप्तान ने कहा, अंतिम परिणाम के बारे में सोचने से पहले हमें बहुत सी चीजें करने की जरूरत है। आखिरी आईसीसी ट्रॉफी (चैंपियंस ट्रॉफी) हमने 2013 में जीती थी, लेकिन हमने उस चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भी कुछ गलत नहीं किया। हमने अच्छा खेला और एक टीम के रूप में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन कुछ चीजें हमारे अनुकूल नहीं रहीं। रोहित ने कहा, ऐसा हो सकता है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काफी डिमांड करता है, लेकिन यह चुनौती है, क्योंकि हम सभी पेशेवर हैं। आगे काफी विश्व कप टूर्नामेंट आ रहे हैं और भारत उनमें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। हमारा ध्यान चैंपियनशिप जीतने पर है, लेकिन यहां एक प्रक्रिया है जिसकी हमें एक समूह के रूप में पालन करने की जरूरत है। अगर आपको चैंपियनशिप जीतनी है तो काफी चीजें हैं, जिन पर आपको पहले ध्यान देने की जरूरत है और फिर अंतिम लक्ष्य पर ध्यान देना होगा।
00
ी)फॉमूर्ला वन : मैक्स ने हैमिल्टन को पछाड़ चैंपियनशिप का खिताब जीता
अबू धाबी । मैक्स वेरस्टापेन ने अबू धाबी में मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन को आखिरी लैप में पार करने के बाद रेड बुल के लिए अबू धाबी ग्रांड प्रिक्स और फॉर्मूला वन विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता।
लुईस हैमिल्टन दूसरे स्थान पर रहे, क्योंकि दौड़ एक-एक-गोद स्प्रिंट में समाप्त हुई, जिसमें वाल्टेरी बोटास छठे स्थान पर रहे और सर्जियो पेरेज अंतिम दौड़ से सेवानिवृत्त हुए। हालांकि, मर्सिडीज ने लगातार आठवें कंस्ट्रक्टर्स चैंपियनशिप का रिकॉर्ड बनाया।
हैमिल्टन ने शुरुआत में वेरस्टैपेन को छलांग लगा दी, जबकि डचमैन टर्न 6 में वापस आया, उसे चौड़ा और रन-ऑफ के ऊपर से धक्का दिया, लेकिन मर्सिडीज ड्राइवर ने बढ़त जारी रखी। स्टीवर्डस ने जांच नहीं करने का फैसला किया। गड्ढे की खिडक़ी तब खुल गई जब वेरस्टैपेन लैप 13 पर, हैमिल्टन एक लैप बाद में आए, जिससे सर्जियो पेरेज को हैमिल्टन को रोकने के मिशन के साथ नेतृत्व में छोड़ दिया गया।
पेरेज ने ठीक वैसा ही किया, लैप्स 20 से 21 पर उनकी टीम के साथी ने इसे किंवदंती करार दिया।
00
)जब आप भारत के लिए खेलोगे तो दबाव हमेशा रहेगा : रोहित शर्मा
नई दिल्ली ,। वनडे और टी20 के लिए भारत के नए कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि मेन इन ब्लू के लिए खेलने वाले किसी भी क्रिकेटर पर हमेशा दबाव रहेगा और लोगों के शोर के बजाय अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए।
टी20 विश्व कप के बाद भूमिका से हटने के विराट कोहली के फैसले के बाद रोहित को टी20ई कप्तानी सौंपी गई थी। बाद में, मुंबई के बल्लेबाज को भारत का एकदिवसीय कप्तान भी नियुक्त किया गया, क्योंकि चयनकर्ता टी20ई और एकदिवसीय टीमों के लिए दो अलग-अलग नेताओं को नहीं रखना चाहते थे।
स्टार ओपनर ने कहा कि दबाव होगा, लेकिन वह अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे।
बीसीसीआई ने ट्विटर पर रोहित का एक वीडियो शेयर किया। रोहित ने वीडियो में कहा, जब आप भारत के लिए क्रिकेट खेल रहे होते हैं, तो दबाव हमेशा अधिक होता है। दबाव हमेशा बना रह
