Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 21, 2026

बैजनाथ पुलिस ने गरुड़ के भेंटा गाँव मे की भाँग की फसल नष्ट

बागेश्वर गरुड । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांकः 8-07-2024 को थाना बैजनाथ पुलिस ने ग्राम भेंटा गरुड़ में 3 नाली जमीन में उगी भांग की खेती को नष्ट किया गया। साथ ही पुलिस टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा न करने हेतु प्रेरित किया गया तथा बताया गया कि किस प्रकार नशे के सेवन से व्यक्ति का मस्तिष्क, शरीर एवं सम्पूर्ण जीवन बर्बाद हो जाता है। सभी को देवभूमि को नशामुक्त बनाने के लिए इस अभियान को सफल बानाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई तथा चरस/ स्मैक/ शराब व अन्य अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/ तस्करी करने वाले लोगों के सम्बंध में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई ।

Advertisement