Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 21, 2026

कौसानी पुलिस ने की भाँग की खेती नष्ट

बागेश्वर कौसानी । कौसानी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी बागेश्वर, श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण
में, थानाध्यक्ष कौसानी, उ0नि0 श्री मनवर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा, नशा मुक्त देवभूमि अभियान के दृष्टिगत ग्राम ,नौघर स्टेट में भांग की खेती को नष्ट किया गया। इस कार्य में स्थानीय महिलाओं ने भी पुलिस के साथ भांग को नष्ट करने में सहयोग किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा नशे की लत से दूर रहने हेतु जागरुक किया गया।

   

Advertisement