Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 21, 2026

बैजनाथ व कौसानी पुलिस ने 2 मकान मालिकों के किया कोर्ट चालान, एक हफ्ते में 327 पर कार्यवाही

बागेश्वर गरुड / कौसानी । श्री चंद्रशेखर घोडके (IPS) पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर द्वारा अपराधों की प्रभावी रोकथाम एवं सुदृढ़ पुलिसिंग के तहत आम नागरिकों के मध्य सुरक्षा का माहौल स्थापित करने के लिये समस्त थाना प्रभारियों को गश्त (फुट पैट्रोलिंग), चैकिंग प्रभावी रूप से करने एवं सम्बन्धितों के विरुद्व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

दिये गए दिशा निर्देशों के क्रम में सभी थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीम के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी मजदूरों, किरायेदारों आदि के शत-प्रतिशत सत्यापन का अभियान लगातार जारी है। सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग न करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक 28-09-2024 से दिनांक 04-10-2024 ( एक सप्ताह) के भीतर आपराधिक तत्वो, संदिग्ध वाहनों, नशे का सेवन कर वाहन चलाने /यातायात के नियमों का पालन ना करने एवं बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन ना कराने पर एम0 वी0एक्ट व पुलिस एक्ट में कुल 327 चालान किये गये जिसमें थाना कौसानी व थाना बैजनाथ पुलिस ने 01-01 मकान मालिक का बिना सत्यापन कराये किरायेदार रखने पर 83 पुलिस एक्ट में दस –दस हजार का कोर्ट का चालान किया गया।

सत्यापन की कार्यवाही

21 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन न पाये जाने पर 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया। साथ ही जनपद पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों को किरायेदार व अन्य काम करने हेतु रखने पर संबंधित मालिकों को जल्द से जल्द सत्यापन कराने हेतु जागरूक करते हुए 235 लोगों का सत्यापन किया गया।

पुलिस की जनता से भी अपील है कि सत्यापन प्रक्रिया को पूर्ण करने में अपना सहयोग दें। बिना पुलिस सत्यापन के किसी बाहरी व्यक्ति को किरायेदार व अन्य काम पर ना रखें।आपकी जागरुकता/सहयोग से एक सुरक्षित और अपराध-रहित समाज का निर्माण हो सकेगा।

Advertisement