January 17, 2026

बैजनाथ पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने पर किया चालक गिरफ्तार वाहन सीज

बागेश्वर गरुड । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके के आदेशानुसार जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से नाबालिग वाहन चालकों/शराब पीकर वाहन चलाने/खतरनाक तरीके से वाहन चलाने/यातायात नियमों का उल्लंघन करने/बिना रिफ्लेक्टर बिना प्रदूषण एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के तहत दिनांक- 23.11.2024 को बैजनाथ पुलिस ने दौराने चैकिंग रणजीत सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी ठाकुरद्वारा बागेश्वर को ड्रिंक एंड ड्राइव में वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर वाहन मैक्स टैक्सी को सीज किया गया।

जनपद बागेश्वर पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी है।