Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 28, 2026

अतिरिक्त लायसेंस शुल्क के विरोध में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने सौपा ज्ञापन

 

 

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) व्यापार मंडल बागेश्वर के जिलाध्यक्ष बलवंत नेगी”बबलू”के नेतृत्व में आज व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारियों/व्यापारियों ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी को ज्ञापन सौंपा और तत्काल उक्त निर्णय को व्यापारी हित में वापस लेने की मांग की और ऐसा नहीं होने की दशा में आंदोलन करने की चेतावनी दी।उन्होंने कहा कि पूर्व में भी तत्कालीन बोर्ड द्वारा लायसेंस शुल्क में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया था, परन्तु तब व्यापारियों के विरोध को देखते हुवे निर्णय वापस ले लिया गया था।व्यापारियों ने कहा कि उक्त निर्णय व्यापारी विरोधी है, इसलिए इसे तत्काल वापस लिया जाए।इस मौके पर नवीन रावल, हरीश सोनी, हरीश साह,देवेंद्र अधिकारी, नवीन साह, नूतन साह आदि मौजूद थे।

Advertisement