Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, बैजनाथ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

गरुड़, बागेश्वर। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक एवं अवांछनीय गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बागेश्वर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देश पर पुलिस टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने थाना क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान योगेश भरड़ा पुत्र सुंदर सिंह भरड़ा, निवासी कन्स्यारी, बैजनाथ, जनपद बागेश्वर को सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करते हुए पाया। पुलिस के अनुसार, उक्त व्यक्ति द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जा रहा था।

मामले में बैजनाथ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisement