Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 28, 2026

अल्मोड़ा में सेना भर्ती रैली की लिखित परीक्षा 1 नवंबर को

 

 

लखनऊ । भारतीय थल सेना के लखनऊ अधिकारी ने अवगत किया हैं कि थलसेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के अंतर्गत आनेवाले चार जिलों – बागेष्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा तथा उधम सिंह नगर के लिए गत् 25 फरवरी 2020 से 03 मार्च 2020 तक आयोजित सेना भर्ती रैली में भाग लेनेवाले अभ्यर्थी, जिन्होंने रिव्यू मेडिकल के लिए अभी तक सेना अस्पताल बरेली में रिपोर्ट नहीं किया है उन्हें थल सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा में 26 अक्टूबर 2020 को प्रातः 10 बजे से पहले अग्रिम कार्रवाही के लिए रिपोर्ट करने को कहा गया है। इसके उपरांत रिपोर्ट करनेवाले अभ्यर्थियों को अनुपस्थित माना जायेगा।

मेडिकल फिट अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए प्रवेष पत्र थल सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा में 26 अक्टूबर 2020 को प्रातः 10 बजे तक दिये जायेगें। उपरोक्त भर्ती की लिखित परीक्षा आगामी 01 नवंबर 2020 को दोपहर 12 बजे आर्मी गांउन्ड अल्मोड़ा में आयोजित की जायेगी। मेडिकल जॉंच में उत्तीर्ण अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के लिए 01 नवंबर 2020 को प्रातः 02 बजे अल्मोड़ा आर्मी ग्राउन्ड में प्रवेष पत्र के साथ उपस्थित हो।

 

 

Advertisement