March 4, 2026

गरुड़ में करंट लगने से बालिका झुलसी, काटनी पड़ी अंगुली


बागेश्वर गरुड़ ।  गरुड़ तहसील के दाड़िमखेत निवासी आठ साल की एक बच्ची घर की छत पर करंट की चपेट में आ गई। हादसे में उसे हाथ की अंगुली गंवानी पड़ी है। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया है। पीड़िता के दादा ने ऊर्जा निगम से मुआवजे की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बेगाव कालरा, दाड़िमखेत गांव निवासी प्रकाश सिंह होलरिया की आठ वर्षीय पुत्री प्रीति होलरिया शनिवार को घर के छत पर गई। इसी बीच उनकी बेटी छत के ऊपर झूलते हुए बिजली के तारों की चपेट में आ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं। पीड़िता के दादा चतुर सिंह का आरोप है कि ऊर्जा निगम की लापरवाही से यह घटना हुई है। बच्ची प्राथमिक विद्यालय दाड़िमखेत में चार में पढ़ती है। डॉ. आशीष परगाई ने बताया कि बच्चे की एक अंगुली काटनी पड़ी है।