गरुड में रेंजर की अगुवाई में हुआ वन विभाग का बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम
बागेश्वर गरुड । आज गढ़खेत वन क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा उड़खुली में हरेला पर्व तथा एक पेड़ मॉ के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री शिव सिंह विष्ट, घनस्याम जोशी, जिला पंचायत सदस्य नवीन नमन, जिला पंचायत सदस्य श्री गोपाल सिंह किरमोलिया, राजेन्द्र ,अक्षय चन्याल, ग्राम प्रधान्उड़खूली राजन राम, डी०के0 जोशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य भूवन आर्य व ग्रामीणों तथा वनक्षेत्राधिकारी गढ़खेत श्री सुरेन्द्र सिंह एवं विभागीय कर्मचारियों द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा विभिन्न प्रजाति के वृक्षों का रोपण किया गया ।
