Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 21, 2026

बैजनाथ पुलिस ने कनस्यारी में 5 नाली में उगाई भाँग की फसल की नष्ट

बागेश्वर गरुड । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बैजनाथ पुलिस ने ग्राम कनस्यारी में अलग-अलग जगह पर 5 नाली भांग की खेती को नष्ट किया गया।

तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों/युवाओं को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा न करने हेतु प्रेरित किया गयाl
अवैध भांग की खेती करने वालों के संबंध में कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई तथा बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति भविष्य में इस तरह भांग की खेती करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। बताया गया कि किस प्रकार नशे के सेवन से व्यक्ति का मस्तिष्क, शरीर एवं सम्पूर्ण जीवन बर्बाद हो जाता है। सभी को देवभूमि को नशामुक्त बनाने के लिए इस अभियान को सफल बानाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गईl चरस/ स्मैक/ शराब व अन्य अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/ तस्करी करने वाले लोगों के सम्बंध में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई ।

Advertisement